जमशेदपुर : कला एवं रंगमंच को समर्पित अखिल भारतीय संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई के तत्वावधान में आज संध्या डॉ रागिनी भूषण की अध्यक्षता में पहलगांव के आतंकी हमले में शहीद हुए अपने प्रिय देशवासियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये गये. इस अवसर पर आयोजित आभासी श्रद्धांजलि सभा का संचालन महामन्त्री अरुणा भूषण ने किया. (नीचे भी पढ़ें)

प्रान्त की सह नाट्य प्रमुख अनिता सिंह, संतोष जी, सोनी सुगन्धा, सुधा गोयल तथा प्यारी अजेता ने अपनी तरह से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. शान्तिपाठ से.पूर्व सभी ने मौन श्रद्धांजलि अर्पित की और सभा विसर्जित हुई.















