जमशेदपुर : कोल्हान की सबसे बड़े एमजीएम अस्पताल मेंरात के 8:00 बजे इमरजेंसी में जमकर हंगामा हुआ. शाम 6:00 बजे 3 वर्षीय रोशन शेट्टी पिता दीपक शेट्टी रोड नंबर 15 जवाहर नगर मानगो का रहने वाला एमजीएम हॉस्पिटल पहुंचा, जहां कुत्ता काटने का दवा उपलब्ध नहीं हो पाया. लगभग दो घंटे परिजन इधर-उधर भटकते रहे पर कहीं भी दवा उपलब्ध नहीं हो पाया. (नीचे देखे पूरी खबर)

बाद में उधारी लेकर दवा 2080 रुपए में खरीद के पिता दीपक, जो भाड़े की टेंपो चलाते है. दवा लेकर आये. लगभग रात 8:30 बजे बच्चे का इलाज चालू किया गया. परिजनों ने भाजपा नेता विमल बैठा को सूचना दी. विमल बैठा एमजीएम अस्पताल पहुंचे और अधिकारियों से पूछा कि कुत्ते काटने का दवा भी अगर एमजीएम अस्पताल में उपलब्ध नहीं है तो बड़े बीमारियों का दवा कैसे उपलब्ध होगा. विमल बैठा ने इसकी शिकायत सुपरिटेंडेंट से करने की बात कही.















