जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा मजदूर नेता स्व. गोपेश्वर बाबू के 101वीं जयंती पर 1794 यूनिट ऐतिहासिक रक्तदान पर अपनी बधाई प्रेषित किया है.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को इस ऐतिहासिक रक्तदान शिविर के लिए बधाई दिया है तथा विश्व रेड क्रॉस दिवस 8 मई 2023 को सम्मानित करने की घोषणा की है.





