
जमशेदपुर : जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित होटल अलकोर लॉकडाऊन उल्लंघन और देह व्यापार मामले में होटल अल्कोर के मालिक राजीव दुग्गल पुलिस अनुसंधान एवं सीजेएम के संज्ञान को चुनौती दी है. धारा 482 सीआरपीसी के तहत हाईकोर्ट में यह चुनौती दी गयी है. रांची के झारखंड हाईकोर्ट में क्वैशिंग फाइल किया गया है. इस मामले में कुल आरोपी 9 हैं जिनमें से एक होटल अलकोर के मालिक राजीव दुग्गल हैं. सीजेएम कोर्ट में पुलिस ने आरोप पत्र और साक्ष्य को सही पाते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ संज्ञान ले लिया था. 22 और 23 मार्च को पुलिस ने होटल अलकोर में छापेमारी की थी और मौके से लड्ड मंगोतिया समेत अन्य पकडे गए थे और कुछ लोग भाग गए थे. तब लॉकडाऊन उल्लंघन का केस हुआ था. अगले दिन होटल से लड़की बरामद की गई थी जिसके बाद विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर देह व्यापार की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. जानकारी के अनुसार दूसरे आरोपी भी क्वैशिंग में जाने की तैयारी में हैं. आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान लड्डू मंगोतिया समेत कई लोग होटल अलकोर में रंगरेलियां मनाते हुए पकड़े गये थे. इस मामले को लेकर एफआइआर दायर किया गया था. इस मामले में वहां से एक लड़की को भी बरामद किया गया था. पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इस मामले में करीब एक माह से ज्यादा वक्त के बाद सारे आरोपियों को बारी बारी से जमानत दी गयी थी इस मामले में कार्रवाई करने में शिथिलता बरतने के लिए बिष्टुपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा को सस्पेंड कर दिया गया था. इसको लेकर हाइवोल्टेज ड्रामा भी हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने नौ लोगों को जेल भेजा था.















