
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशानुसार कोवाली थाना अंतर्गत गंगाडीह में छापामारी कर विभिन्न ब्रांड के अवैध बियर एवं विदेशी शराब बरामद कर जब्त किया गया. मौके पर घटनास्थल से 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है एवं परिसर मालिक के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया. वहां से उत्पाद विभाग ने बियर:- 80.0 लीटर (42.0 लीटर खराब बियर), विदेशी शराब 5.0 लीटर, उत्पाद आसंजक लेबल 10 लीफ, कॉर्क एवं ढक्कन 50 पीस समेत अन्य सामान जब्त किया गया. उत्पाद विभाग ने उक्त व्यक्ति का चालान कर दिया है. उत्पाद विभाग द्वारा लगातार अवैध शराब को लेकर दबाव बना रही है. इसको लेकर ताबड़तोड़ छापामारी की जा रही है.













