
जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर व आसपास के हिस्सों में ईसाई समुदाय के लोगों ने गुड फ्राइडे मनाया. विभिन्न चर्चों में ईसाई समुदाय के लोग पहुंचे और विशेष कर प्रार्थनाएं की. इसी के साथ चर्चों में कोविड-19 को देखते हुए सरकार द्वारा निर्देशित नियमों का पालन किया गया. सभी लोग के बीच मास्क पहने नजर आये. वहीं चर्चों में भी मास्क व हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था की गयी थी. इसके साथ ही चर्चों में दो गज की दूरी बनाएं रखने का भी भरसक प्रयास किया गया. कोविड को देखते हुए चर्चों में भीड़ न हो इसलिए इस बार सामियाना वगैरह नहीं लगाया गया था. गुड फ्राइडे को लेकर चर्चों में लोगों का सुबह से ही आना जारी रहा. इस दिन चर्चों में विशेष सभा प्रार्थना आयोजित की जाती है और प्रसाद वित्रण किया जाता है. वहीं ईसाई समुदाय द्वारा इस प्रसाद को ग्रहण कर उपवास को तोड़ा जाता है. बता दें कि गुड फ्राइडे के दिन ईसाई समुदाय के लोग यीशु के बलिदान की याद में गुड फ्राइडे मनाते हैं.



