• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, July 26, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur : मोहरदा पेयजल परियोजना की स्थिति सुधाने के लिए विधायक सरयू राय ने विभागीय सचिव को लिखा पत्र, कहा-वैकल्पिक परियोजना नये सिरे से तैयार करना अपरिहार्य है तो इसके लिए भी जनहित में आवश्यक पहल यथाशीघ्र की जाये

Jamshedpur : मोहरदा पेयजल परियोजना की स्थिति सुधाने के लिए विधायक सरयू राय ने विभागीय सचिव को लिखा पत्र, कहा-वैकल्पिक परियोजना नये सिरे से तैयार करना अपरिहार्य है तो इसके लिए भी जनहित में आवश्यक पहल यथाशीघ्र की जाये
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने मोहरदा पेयजल परियोजना की स्थिति सुधारने तथा समय पर गुणवत्तायुक्त पेयजल आपूर्ति करने की मांग करते हुए राज्य के नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने कहा है कि वर्ष 2005 में विश्व बैंक पोषित मोहरदा पेयजल परियोजना के निर्माण के लिये तत्कालीन झारखंड सरकार ने जुस्को को अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया और 28 करोड़ रूपये की लागत पर इसका निर्माण स्वयं करने का निर्णय लिया। तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने 2006 में इसका शिलान्यास किया। परियोजना 2008 में पूरा होनी थी, परंतु किन्हीं कारणों से विलंब हुआ और यह महत्वाकांक्षी परियोजना 2013 में अंशतः पूरा हुई. परियोजना के पोषण क्षेत्र की जनता के बीच पानी का कनेक्शन लेने के लिये फार्म बंटे, जलापूर्ति आरंभ हुई, पर परियोजना सुचारू रूप से परिचालित नहीं हो सकी. इसके विरूद्ध पानी की आपूर्ति एवं गुणवता के बारे में शिकायतों का अंबार लग गया। तब जाकर सरकार ने 2017 में इसके परिचालन, उन्नयन एवं रख-रखाव के लिये उसी जुस्को के साथ समझौता किया जिसे उसने 2005 में निर्माण की अनुमति नहीं दिया था, इससे करीब डेढ़ लाख लोगों को पेयजल देने का लक्ष्य था. (नीचे भी पढ़ें)

श्री राय ने कहा है कि पहले योजना का परिचालन, उन्नयन एवं रख-रखाव करने का जिम्मा सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जिम्मे था। परिचालन एवं रख-रखाव तथा जलापूर्ति के संबंध में आम जनता के असंतुष्ट होने के कारण यह परियोजना जुस्को के हवाले की गई। वर्ष 2017 के जून महीने में इसके लिए जुस्को और जमशेदपुर अक्षेस के बीच एक समझौता हुआ। जुस्को ने उस समय कहा था कि इस परियोजना की अधोसंरचना को उन्नत किया जाएगा और पेयजल गुणवत्ता में 2 महीने के भीतर सुधार किया जाएगा। इसके बाद जुस्को ने तथा सरकार ने समझौता शर्तों के अनुरूप इस परियोजना पर कितना व्यय किया, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। अपुष्ट सूचना के अनुसार इस पर कुल 35 से 40 करोड़ रुपए से अधिक का व्यय हुआ है। (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

सरयू राय ने पत्र में कहा है कि जुस्को और सरकार के बीच मोहरदा पेयजलापूर्ति परियोजना के संचालन, उन्नयन, रख-रखाव के बारे में हुए समझौते का 5 वर्ष पूरा हो चुका है। कतिपय क्षेत्रों में परियोजना का उन्नयन हुआ है, पाइपलाइन बिछाया गया है, परन्तु पेयजल आपूर्ति के बारे में संतोषजनक प्रगति नहीं हुई है। इस बीच कोई भी दिन ऐसा नहीं गुजरता है, जिस दिन परियोजना क्षेत्र के लोग पेयजल गुणवत्ता, आपूर्ति आदि के बारे में तथा समय पर आपूर्ति नहीं होने के कारण कोई न कोई शिकायत नहीं करते हैं। इस क्षेत्र के लोगों की शिकायत है कि परियोजना से उन्हें पीने योग्य साफ पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है और समय पर निश्चित घरों में पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। यह आम जनता की ओर से परियोजना के बारे में एक गंभीर शिकायत है, सरकार द्वारा इसे संज्ञान में लेना आवश्यक है। (नीचे भी पढ़ें)

विधायक श्री राय ने पत्र में कहा है कि इस क्षेत्र से प्रतिनिधि चुने जाने के बाद से इस क्षेत्र में मेरे लिए मानसून का यह दूसरा मौसम है। विगत दिनों ‘यास’ तूफान के कारण भी स्वर्णरेखा नदी का जल प्रवाह काफी बढ़ गया था। उस समय से दो दिन तक पेयजलापूर्ति ठप हो गई थी। नदी में जब भी जलस्तर एवं प्रवाह बढ़ता है तो एक दिन, दो दिन, तीन दिन के लिए परियोजना का संचालन ठप हो जाता है। आज तीसरा दिन है जब इस परियोजना से पेयजल की आपूर्ति ठप है। परियोजना क्षेत्र में पानी के बिना हाहाकार मचा हुआ है। जुस्को के अधिकारियों द्वारा यह तर्क दिया जाता है कि नदी में जल प्रवाह बढ़ने के साथ ही पूरे जमशेदपुर एवं मानगो से प्लास्टिक युक्त कुड़ा-कचरा का अंबार नदी से बहकर परियोजना के पम्प हाउस तक आता है, जिसके कारण इंटेक वेल से पानी खींचने वाली पंप मशीन में कचरा फँस जाता है और मशीन बन्द हो जाती है। इसके कारण जलापूर्ति ठप हो जाती है। मशीन को ठीक करने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ती है। जुस्को के अधिकारियों के अनुसार उन्होंने मशीन के चारो ओर नदी के भीतर जाली भी लगवाया है, परन्तु यह व्यवस्था कूड़ा-कचरा को मशीन में फँसने से नहीं रोक पा रही है। जुस्को के अधिकारी कहते हैं कि इस परियोजना की डिजाईन सही नहीं है। (नीचे भी पढ़ें)

विधायक सरयू राय ने कहा है कि जिस स्थान पर इंटेक वेल बनाकर नदी से पानी खींचा जाता है, वह स्थान भी इसके लिए उपयुक्त नहीं है। आज जुस्को के एक वरीय अधिकारी ने मुझे बताया कि यह परियोजना कब पूरी तरह ठप हो जाएगी और जमशेदपुर की एक बड़ी आबादी पेयजल के लिए त्राहिमाम करने लगेगी, कहा नहीं जा सकता। उनके अनुसार एक वैकल्पिक योजना बनाना जरूरी हो गया है ताकि इस परियोजना के डिजाईन एवं स्थल की कमियों से होने वाले नुकसान की भरपाई हो सके। उक्त विवरण के आलोक में जुस्को, जमशेदपुर अक्षेस और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तकनीकी अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक बुलाने की पहल की जाय। मोहरदा पेयजल परियोजना की पिछली डिजाईन कितनी सही और कितनी गलत है, इसके बारे में विश्लेषण करके इसकी खामियां जितनी जल्दी दूर हो सकती है, उतनी जल्दी उन्हें दूर करने का प्रयत्न किया जाय। यदि तकनीकी अधिकारियों को लगता है कि एक वैकल्पिक परियोजना नये सिरे से तैयार करना अपरिहार्य है तो इसके लिए भी जनहित में आवश्यक पहल यथाशीघ्र की जाय।

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur missing – आजादनगर से युवक लापता, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद
खबर

Jamshedpur missing – आजादनगर से युवक लापता, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद

July 25, 2026
Jamshedpur thief caught – गोविंदपुर में गाय चोरी करते रंगेहाथ पकड़ाया युवक, ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया
खबर

Jamshedpur thief caught – गोविंदपुर में गाय चोरी करते रंगेहाथ पकड़ाया युवक, ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया

July 25, 2026
Jamshedpur rural sad news : युवा कुम्हार समिति के महासचिव को पितृशोक, पोटका में शोक की लहर
खबर

Jamshedpur rural sad news : युवा कुम्हार समिति के महासचिव को पितृशोक, पोटका में शोक की लहर

July 25, 2026
Next Post
Jamshedpur : जनगणना में सरना धर्मा कोड के लिए आदिवासी सेंगेल अभियान ने किया धरना

Jamshedpur : जनगणना में सरना धर्मा कोड के लिए आदिवासी सेंगेल अभियान ने किया धरना

Saraikela : अवैध बालू का भंडारण करने जा रहे तीन हाईवा जब्त, तीनों के चालक-खलासी हिरासत में

Adityapur : आदित्यपुर नगर निगम की नींद टूटी, दुर्गा पूजा मैदान के समीप सर्विस रोड के जलजमाव और गंदगी को हटाया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur drowning followup – डिमना लेक में डूबे दो जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, पानी में गिरे मोबाइल ढूंढने में गई जान

Jamshedpur two doctors drown in river : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टर डिमना डैम में डूबे, देर रात हुए हादसा से हर कोई सन्न

Horoscope Know Your Day Friday 24th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 24 जुलाई 2026

Jamshedpur patient missing – एमजीएम अस्पताल से लापता हुआ कदमा का मरीज, परिजनों ने की मदद की अपील

Jamshedpur ssp inspection – जमशेदपुर में एसएसपी का रात औचक निरीक्षण, अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur drowning followup – डिमना लेक में डूबे दो जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, पानी में गिरे मोबाइल ढूंढने में गई जान

Jamshedpur two doctors drown in river : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टर डिमना डैम में डूबे, देर रात हुए हादसा से हर कोई सन्न

Jamshedpur patient missing – एमजीएम अस्पताल से लापता हुआ कदमा का मरीज, परिजनों ने की मदद की अपील

Jamshedpur ssp inspection – जमशेदपुर में एसएसपी का रात औचक निरीक्षण, अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश

Jamshedpur junior doctors protest – नीट पेपर लीक व छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर, छात्रों से तत्काल संवाद स्थापित करने की मांग

Jamshedpur theft : बिरसानगर में बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News