जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी 35 वर्षीय महिला फरजाना परवीन ने आत्महत्या करने की कोशिश की। शनिवार को उसने एक साथ कई पेन किलर की गोलियां खा ली। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए परिजनों ने साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इमरजेंसी में फरजाना का इलाज चल रहा है। फरजाना का पति अनवर टेंट का काम करता है। अनवर ने बताया कि फरजाना का 11 साल का एक बेटा है। वह पढ़ाई नहीं करता। उसकी मां हमेशा पढ़ाई के लिए डांटती रहती है। बेटे के पढ़ाई न करने की वजह से मां टेंशन में रहती है और इसी टेंशन में उसने शनिवार को पेन किलर की कई गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।





