
जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डॉक्टर जेसी पति मेमोरियल सोसाइटी नामक सामाजिक संस्था का उद्घाटन गोलमुरी स्थित कार्यालय में उनकी धर्म पत्नी रेणुका पति द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं को समान रूप से बुके देकर सम्मानित किया गया। सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना और प्रताड़ित होने वाली किसी भी महिला को अविलंब मदद पहुंचाना है। एक फोन कॉल पर संस्था के सदस्य आधे घंटे के अंदर संबंधित महिला की मदद के लिए पहुंच जायेंगे। जल्द ही एक टॉल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। स्वर्गीय जेसी पति की पुत्री राजश्री पति संस्था की संचालिका और संस्थापक हैं। कार्यक्रम में कोरोना महामारी की वर्तमान परिस्थितियों में महिलाओं के समक्ष कैसी चुनौती है और कैसे घर बाहर में सामंजस्य स्थापित करती हैं इन बिंदुओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में रेणुका पति, राजश्री पति, समाजसेवी रामबाबू सिंह, उषा सिंह, मीरा तिवारी, ब्यूटी तिवारी, डॉ पूर्णिमा सिंह, रश्मि सिंह, प्रभा तिवारी, त्येषा, डॉ प्रतिमा, डॉ गीतांजलि, क्लारा, नीतू, पूजा समेत अन्य महिलाएं उपस्थित थीं। (नीचे भी पढ़ें)

यात्रा ने किया सफाईकर्मी महिलाओं को सम्मानित
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत) परिवार की ओर से कोरोना काल मे निरंतर सेवा देकर शहर को स्वच्छ रखने में अपनी अहम भूमिका निभानेवाली सफाई कर्मी महिलाओं को अंगवस्त्र ओढ़ाकर व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में संस्था की संरक्षक रीना सिंह, कौस्तव रॉय, संगीता सिंह, सुबोध सिंह व पूर्णिमा समेत कई सदस्य उपस्थित थीं।














