
जमशेदपुर: जमशेदपुर में पिछले दिनों से हो रहे साकची के जंगली मार्केट विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है. जहां पूर्व से पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां इसको लेकर आंदोलन कर रहे हैं वहीं अब दैनिक हरी सब्जी विक्रेता संघ ने इस आंदोलन को गलत बताते हुए इसका विरोध जताया है, और इसपर प्रसाशनिक कार्रवाई की मांग की है. इन्होंने सीधे तौर पर पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां पर गंदी राजनीति का आरोप लगाया है.
इन्होंने कहा कि जिस मार्केट को लेकर आंदोलन की बात कही जा रही है उक्त मार्केट में विगत 40 वर्षों से दुकाने लग रही है, और किसी को कोई समस्या नही है. जिला प्रसाशन इस पूरे मामले की जानकारी हासिल करें और गंदी राजनीति के षडयंत्र को कामयाब होने से रोके. उन्होंने कहा, कि केवल दुलाल भुइयां अपने इलाके के कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए यह हरकत कर रहे हैं.
















