जमशेदपुर: जमशेदपुर के आजसू कार्यकर्ता राजू मंडल (32) की तबीयत काम के दौरान अचानक मंगलवार को खराब हो गयी, जिसे टीएमएच लाया गया परंतु रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. वे गोलमुरी के गिरीश चुनाचूर फैक्ट्री में विगत 12 वर्षों से कार्यरत थे. सूचना मिलने पर आजसू साकची मंडल अध्यक्ष सोनू सिंह और महामंत्री जितेंद्र यादव के साथ कार्यकर्ताओं ने कंपनी परिसर में हंगामा किया और वार्ता की मांग की, लेकिन कंपनी अधिकारियों ने वार्ता से इनकार कर दिया. इसपर आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह और प्रवक्ता अप्पू तिवारी संग सनातन उत्सव समिति संस्थापक अध्यक्ष चिंटू सिंह के साथ थाना प्रभारी गोलमुरी राजन सिंह के समक्ष आशीष पटेल, धवल कुमार के साथ त्रिपक्षीय वार्ता हुई. (नीचे भी पढ़ें)
वार्ता में मृतक परिवार के पत्नी को 16 हजार मासिक पगार और दोनों बच्चों के 12वीं तक की पढ़ाई का खर्च कंपनी करेगी और क्रिया कर्म के लिए 1 लाख रुपया नगद राजू मंडल की पत्नी शांति देवी के बैंक एकाउंट में दिया गया. उक्त अवसर पर आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि मृतक राजू मंडल मेरे पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता था और मृतक परिवार के साथ आजसू पार्टी पूरी तरह से खड़ी है. (नीचे भी पढ़ें)

सामाजिकता के आधार पर गिरीश चुनाचूर के मालिक द्वारा परिवार की सभी शर्ते मान लिया है भविष्य में अगर परिवार के साथ कोई शिकायत मिलती है तो आजसू पार्टी पुनः आंदोलन करेगी. साथ ही त्रिपक्षीय वार्ता में परिवार के लोगों का डिमांड पूरा हुआ और मानवता यही कहता है कि परिवार के लोग संतुष्ट है.
बताते चलें की राजू मंडल मूल रूप से मधुबनी जिले बिहार के निवासी था, जो मुल रूप से गिरीश चुना चूर कंपनी में बतौर कारीगर कार्य करता था. साकची गुरुद्वारा बस्ती का रहने वाला था.











