गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़ाखुर्शी पंचायत के आमचुड़िया गांव के आंगनबाड़ी में रविवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने आंगनबाड़ी के रसोई घर का ताला तोड़कर खाना बनाया और खाया. ताला तोड़ाकर रूम से चावल दाल निकाला और खिचड़ी बनाकर खाया. उसके बाद थाली नल के पास फेंक दिया. इसके साथ ही चावल और दाल अपने साथ ले गए. सोमवार को केंद्र की सेविका विरोती महतो जब आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची तो उसने देखा कि थाली नल के किनारे फेकी हुई है. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना गालूडीह पुलिस को दी. गालूडीह पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गयी.



