• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, August 15, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur independence day main program : बिष्टुपुर गोपाल मैदान में शान से लहराया तिरंगा, उपायुक्त ने किया झंडारोहण, प्रशासन की बताई प्राथमिकता

Jamshedpur independence day main program : बिष्टुपुर गोपाल मैदान में शान से लहराया तिरंगा,  उपायुक्त ने किया झंडारोहण, प्रशासन की बताई प्राथमिकता
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर गोपाल मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त राजीव रंजन ने परेड निरीक्षण के उपरांत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी. समारोह में वीर नारी, वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब, उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पुलिस अधीक्षक (नगर), नगर आयुक्त जेएनएसी, अपर उपायुक्त, निदेशक एनईपी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे तथा बड़ी संख्या में जिलेवासी स्वतंत्रता दिवस के इस भव्य समारोह का गवाह बने. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस अवसर पर उपायुक्त ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई दी. उन्होने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के सभी सेनानियों, महापुरुषों, वीर शहीदों तथा राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने वाले सभी महान व्यक्तित्वों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि झारखण्ड की धरती वीरता, संघर्ष, त्याग और जनभागीदारी की समृद्ध परंपरा की साक्षी रही है. उन्होने कहा कि यह पावन दिवस हमें उन महान बलिदानों को स्मरण करने के साथ-साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को और सुदृढ करने की प्रेरणा देता है. स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है. (नीचे देखे पूरी खबर)

विकास की इस यात्रा में समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुँचे, प्रत्येक बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे, युवाओं को अवसर मिले, महिलाओं की भागीदारी और आत्मनिर्भरता बढे तथा हमारा जिला समावेशी और सशक्त बने। आइए, स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर हम अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लें. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस अवसर पर उन्होने पूर्वी सिंहभूम जिला में संचालित विकास संबंधी विभिन्न गतिविधियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में अबतक प्राप्त उपलब्धियों को संक्षेप में बताया जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, जेएसएलपीएस, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, आपूर्ति, आईटीडीए कल्याण, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कृषि, पशुपालन, श्रम, नगर निकाय, राजस्व, परिवहन एवं निर्वाचन संबंधी गतिविधियों एवं उपलब्धियां शामिल रहीं. इस अवसर पर उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा वीर नारी कनकलता, पति- शहीद नायक अखिलेश श्रीवास्तव (ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स रेजिमेंट) को सम्मानित किया गया. साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, निर्वाचन, पुलिसिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. परेड में रैंजर (गर्ल्स) को प्रथम, स्कॉउट (ब्वॉयज) को द्वितीय, गाइड (गर्ल्स) को तृतीय स्थान प्राप्त होने पर मेडल देकर सम्मानित किया गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

इन स्थानों पर भी ध्वजारोहण किया गयाउपायुक्त का आवासीय कार्यालय, समाहरणालय एवं रेडक्रॉस भवन- जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा ध्वजारोहण किया गया.एसएसपी आवासीय कार्यालय, एसएसपी कार्यालय एवं पुलिस लाइन- वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब द्वारा ध्वजारोहण किया गया. उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने आईटीडीए कार्यालय में ध्वजारोहण किया. अनुमंडल कार्यालय, धालभूम- अनुमंडल पदाधिकारी अर्नव मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण किया गया. अनुमंडल कार्यालय, घाटशिला- अनुमंडल पदाधिकारी अमिताभ भगत द्वारा ध्वजारोहण किया गया. जिला जनसंपर्क कार्यालय- उप निदेशक जनसंपर्क सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं अन्य सभी जिला स्तरीय कार्यालय में कार्यालय प्रधान द्वारा, सभी प्रखंड मुख्यालय, स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण कर तिरंगा झंडे को सलामी दी गई.

Sharp Bharat

Sharp Bharat

Related Posts

Jharkhand ex minister ramdas soren statue : पूर्व मंत्री रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण, मंत्री, विधायक समेत बड़ी संख्या में जुटे झामुमो कार्यकर्ता
खबर

Jharkhand ex minister ramdas soren statue : पूर्व मंत्री रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण, मंत्री, विधायक समेत बड़ी संख्या में जुटे झामुमो कार्यकर्ता

August 15, 2026
Tata steel independence day : टाटा स्टील के स्वतंत्रता दिवस में वीपी ऑपरेशन चैतन्य भानू ने किया झंडोतोलन, किया ऐलान, टाटा स्टील में होगा बड़ा बदलाव, देखिये – video
खबर

Tata steel independence day : टाटा स्टील के स्वतंत्रता दिवस में वीपी ऑपरेशन चैतन्य भानू ने किया झंडोतोलन, किया ऐलान, टाटा स्टील में होगा बड़ा बदलाव, देखिये – video

August 15, 2026
Jamshedpur theft – मानगो में महिला के घर से लाखों की चोरी, आभूषण व नकदी उड़ा ले गए चोर, देखिए – video
खबर

Jamshedpur theft – मानगो में महिला के घर से लाखों की चोरी, आभूषण व नकदी उड़ा ले गए चोर, देखिए – video

August 15, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day saturday 15th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 15 अगस्त 2026

Jamshedpur theft – मानगो में महिला के घर से लाखों की चोरी, आभूषण व नकदी उड़ा ले गए चोर, देखिए – video

Jamshedpur encroachment removal drive : जेमको से हटाया गया एक दर्जन दुकानें, विरोध करने आये लोगों को पुलिस और टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों को दौड़ाकर पीटा, देखिये – video

Jamshedpur pre independence day : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा जमशेदपुर, कविता, गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Jamshedpur mla saryu roy initiative : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित लोगों को कराया भोजन, बाढ़ पीड़ितों की हुई मदद

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur theft – मानगो में महिला के घर से लाखों की चोरी, आभूषण व नकदी उड़ा ले गए चोर, देखिए – video

Jamshedpur encroachment removal drive : जेमको से हटाया गया एक दर्जन दुकानें, विरोध करने आये लोगों को पुलिस और टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों को दौड़ाकर पीटा, देखिये – video

Jamshedpur pre independence day : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा जमशेदपुर, कविता, गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Jamshedpur mla saryu roy initiative : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित लोगों को कराया भोजन, बाढ़ पीड़ितों की हुई मदद

tata workers union Constitution amendment : टाटा वर्कर्स यूनियन के संविधान संशोधन को श्रम विभाग की मंजूरी, 106 साल में चौथी बार बदला संविधान

jamshedpur rss : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस, स्वयंसेवकों व समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने लिया हिस्सा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News