
जमशेदपुरः इस साल भी स्वाधीनता दिवस के मौके पर कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा. सभी संस्थानों में कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत स्वाधीनता दिवस मनाई जाएगी. इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है. जमशेदपुर के टेल्को स्थित सुमंत मूलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स की ओर से स्वाधीनता दिवस मनाई जाएगी. जिसमें इस साल केवल सिक्युरिटी, फायर, बैंड और एनसीसी के कैडेट्स हिस्सा लेंगे. 8:30 बजे प्लांट हेड विशाल बादशाह झंडोत्तोलन करेंगे. उसके बाद सादे समारोह के बीच बैंड का प्रोग्राम किया जाएगा. इसकी जानकारी एडमिनिस्ट्रेशन हेड बीएन सिंह ने दी. उन्होंने बताया, कि हर साल बृहद पैमाने पर स्वाधीनता दिवस समारोह आयोजित की जाती थी, लेकिन इस साल कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा.



