रांची : झारखंड के मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया. इस बार करीब 77 फीसदी हुआ है. मतदान के लिए 487 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. यहां कुल 3, 22, 090 मतदाता हैं जिनमें 170206 पुरुष व 151884 महिला मिल हैं. मधुपुर उपचुनाव में कुल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं. मुख्य मुकाबला झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन अंसारी और भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह के बीच है. सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुई. शहरी क्षेत्र में मतदाताओं का रूझान वोट देने के प्रति सुबह से ही दिखा. शहरी मतदान केंद्रों पर मतदान की लंबी कतार लगी रही. वोटरों काफी उत्साह भी देखा गया. हर वोटर मास्क लगाकर बुथों पर पहुंचे. कोरोना के कारण उपचुनाव में बूथों की संख्या बढ़ायी गयी है. पहले विधानसभा क्षेत्र में 409 मतदान केंद्र थे. लेकिन उपचुनाव में कोरोना संक्रमण को देखते हुए 78 सहायक केंद्र बनाए गए हैं. वहीं 487 में से 164 अति संवेदनशील, 226 संवेदनशील, 12 वेनरेबल व 72 सामान्य बूथ हैं. उपचुनाव में वोटिंग के लिए 17 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए है. चुनाव में महिलाओं की शत- प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए तीन महिला बूथों का निर्माण कराया गया है. आर्दश मतदान केंद्रों और महिला बूथों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. इन मतदान केंद्रों पर वोटर्स के लिए सभी मुलभूत सुविधाएं प्रदान की गयी है.महामारी के भय के बीच भी लोग घरों से निकल रहे है और बूथों पर पहुंचकर वोट डाले. हालांकि वोटिंग की शुरुआत धीमी हुई थी. किंतु वोटिंग प्रतिशत हर घंटे तेजी से बढा. 10 बजे के बाद वोटिंग ने रफ्तार पकड़ी. करीब तीन बजे तक 63 प्रतिशत मतदान होने की खबर थी. इसके बाद संध्या 06 बजे तक मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान का कुल प्रतिशत लगभग 71.60 प्रतिशत रहा. इसके अलावे महिला मतदान प्रतिशत 73.31 एवं पुरूष मतदान प्रतिशत 70.07 रहा हैं.(नीचे देखें तस्वीरें)



















