
जमशेदपुर : जमशेदपुर इंटक के जिला अध्यक्ष अभिनंदन सिंह ने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा से मुलाकात की. इस दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव और राष्ट्रीय सचिव नितेश राज के अलावा यूथ इंटक के प्रदेश पदाधिकारी शैलेश पांडे कौशल कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान झारखंड में मजदूरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और तय किया गया कि जल्द ही एक साझा रणनीति तैयार कर मजदूर की समस्याओं के निराकरण का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा.



