
जमशेदपुर : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा की ओर से साकची स्थित अग्रसेन भवन में समाज के लोगों के लिए वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें न केवल जमशेदपुर बल्कि देशभर के मारवाड़ी समाज के लोगों ने शिरकत की ओर अपने परिवार के योग्य वधु का बायोडाटा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

जानकारी देते हुए शाखा की महासचिव कविता अग्रवाल ने बताया, कि इस कार्यक्रम के जरिए समाज के लोगों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जहां लोग अपनी योग्यता और क्षमता के अनुरूप वर-वधू की तलाश कर सकें. उन्होंने बताया, कि इसमें होने वाले सभी तरह के खर्च संस्था की ओर से वाहन किए जाएंगे. खासकर गरीब और निर्धन तबके के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी.



