जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र के शीतला मंदिर मरार पाड़ा में नौ दिनों तक चलने वाले जंवारा पूजा का आयोजन पूरे श्रद्धा और भव्यता के साथ किया जा रहा है. लगातार आठ दिनों तक चलने वाली इस पूजा में महापंचमी को माता का अस्त्र श्रृंगार और महानवमी को पूर्णाहुति होगी. इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय लोगों की भारी भागीदारी देखने को मिल रही है. सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालु माता की पूजा-अर्चना में लीन नजर आते हैं. पूरे इलाके को आकर्षक तरीके से सजाया गया है, जिससे वातावरण और भी पवित्र और मनमोहक बन गया है. (नीचे भी पढे़ं)

इस पूजा में विशेष रूप से माता की अराधना की जाती है, जहां महिलाएं और पुरुष दोनों मिलकर विधि-विधान से पूजा करते हैं. हर दिन अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भजन-कीर्तन, जागरण और धार्मिक अनुष्ठान शामिल हैं. श्रद्धालु पूरे नौ दिनों तक उपवास रखकर माता की कृपा प्राप्त करने की कामना करते हैं. स्थानीय आयोजकों का कहना है कि यह पूजा वर्षों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है, जिसे हर साल और भी भव्य तरीके से मनाया जाता है. इस बार भी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. दूर-दूर से श्रद्धालु यहां पहुंचकर माता का आशीर्वाद ले रहे हैं. (नीचे भी पढे़ं)
पूजा स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था का भी खास ध्यान रखा गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. साथ ही प्रसाद वितरण और भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं.



