जमशेदपुर: जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी द्वारा ट्यूब मेकर्स क्लब,टेल्को में जेसीएपीएल 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इस टूर्नामेंट में 100 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने भाग लिया, जिसमें 6 पुरुष और 2 महिला टीमें शामिल थीं.महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की दो टीमों ने पहली बार टूर्नामेंट में भाग लिया, जिसमें जुबली क्वींस विजेता बनी. टीम की कप्तान सीए नेहा अग्रवाल थी. फाइनल मुकाबला टाटा टाइटंस और डिमना डक्स के बीच हुआ, जिसमें टाटा टाइटंस ने 38 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया. (नीचे भी पढ़े)

टीम के कप्तान सीए पंकज शिंगारी थे. इस विजेता टीम के मालिक सीए रमाकांत गुप्ता और सीए संजय गोयल थे. डिमना डक्स उपविजेता रही, जबकि जमशेदपुर जुबिलीयंट्स तीसरे स्थान पर रही. मैन ऑफ द मैच सीए सत्यम तिलवानी, मैन ऑफ द सीरीज सीए शयन शाह, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सीए सूरज कुमार, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सीए विनोद खेमका, सर्वश्रेष्ठ फील्डर सीए दया शंकर, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर सीए अनिल अग्रवाल रहे. इस आयोजन के शीर्ष प्रायोजक कुलदीप संस ज्वेलर्स और जबकि ट्रैस्टार मोटर्स पावर्ड बाय प्रायोजक थे.(नीचे भी पढ़े)
इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे प्रोग्राम के संयोजक सीए सुगम सरायवाला, सीए रमाकांत गुप्ता, सीए जगदीश खंडेलवाल, सीए अनिल अग्रवाल, सीए सुशील खोवाला, सीए अजय गुप्ता, सीए बिनोद अग्रवाल, सीए बिनोद सरायवाला, सीए दिलीप गोलछा, सीए दया शंकर, सीए नरेंद्र जैन, सीए रवि गुप्ता, सीए विनीत मेहता, सीए पंकज शिंगारी, सीए धीरज प्रसाद, सीए राकेश रोशन झा आदि का योगदान रहा.




