खरसावां: चक्रधरपुर डिवीजन अंतर्गत राजखरसावां के तिरूलडीह रेलवे फाटक के समीप ट्रेन से कटकर एक 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई. इधर सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह आमदा ओपी पुलिस व राजखरसावां रेल पुलिस घटनास्थल पहुंची. वही शव की पहचान करने में जुट गई. हालांकि शव की पहचान नहीं हो पाई है.(नीचे भी पढ़े)
इसके बाद आमदा ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने तिरूलडीह रेलवे फाटक के समीप रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवती का शव कटा हुआ देखा. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना ओपी पुलिस को दी.




