रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान से प्रभावित दुकानदारों की समस्याओं को लेकर वरीय भाजपा नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोद के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी ने एसडीओ से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता पवन शंकर पांडेय, अशोक दास व प्रेम प्रधान सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़ें)
श्री षाड़ंगी ने कहा कि एसडीओ पर भरोसा है, वे दुकानदारों के साथ न्याय जरूर करेंगे. श्री षाड़ंगी ने कहा कि नगर पर्षद की ओर से एक आंख में काजल और एक आंख में सुरमा वाली कहावत के तर्ज पर कार्य किया जा रहा है. उन्होंने रानी तालाब समेत शहर के कई स्थानों की चर्चा भी की.




