जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी के बूथ लेवल एजेंटों की बैठक जद (यू) गोलमुरी थाना क्षेत्र समिति के अध्यक्ष शमशाद खान की अध्यक्षता में आंध्र स्कूल, टिनप्लेट में आयोजित हुई. इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने मार्गदर्शन प्रदान किया. श्री श्रीवास्तव ने सभी बूथ लेवल एजेंटों से कहा कि वे अभी से अपने-अपने बूथ की मजबूती पर ध्यान दें. उन्होंने गोलमुरी मंडल के 50 बूथों के एजेंटों को मतदाता सूची के अद्यतन पर विशेष बल देने का निर्देश दिया. इसके तहत नए योग्य मतदाताओं का नाम जोड़े जाने तथा गैर-प्रासंगिक नामों को हटाने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ ) के साथ समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया.(नीचे भी पढ़े)
बैठक में गोलमुरी थाना क्षेत्र युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में ऋषि प्रसाद की घोषणा की गई. जद (यू) युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से गोलमुरी में सशक्त संगठन निर्माण कर जनता दल यूनाइटेड को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया.कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, संतोष भगत, जिला पदाधिकारी राजेश कुमार, मृत्युंजय शर्मा, बीके सिंह, मंडल पदाधिकारी, सभी बूथ प्रभारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.











