जमशेदपुर: जनता दल (यू) उलीडीह थाना क्षेत्र समिति की ओर से अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में दाईगुट्टू के विभिन्न इलाकों में संपर्क–समस्या समाधान अभियान चलाया गया. इस दौरान जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जिला सचिव विकास कुमार साहनी, थाना महामंत्री मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज ओझा, मनोज राय, बिजेंद्र सिंह, राहुल तिवारी, परविंदर राम, सागर दत्ता एवं योगेंद्र कुमार साहू समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस दौरान स्थानीय लोगों ने जदयू नेताओं के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं. (नीचे भी पढ़े)
नागरिकों ने बताया कि क्षेत्र में कचरा प्रबंधन की स्थिति संतोषजनक नहीं है. जगह–जगह कचरे का ढेर लगा रहता है और समय पर उसका उठाव एवं निष्पादन नहीं हो पाता. इसके साथ ही लोगों ने सड़क व नाला सफाई, कचरा उठाव, पेयजल आपूर्ति, बिजली आपूर्ति, बिजली पोल, स्ट्रीट लाइट खराबी, फॉगिंग और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव जैसी कई मूलभूत समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित कराया.(नीचे भी पढ़े)
नेताओं ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की इन समस्याओं को शीघ्र ही संबंधित विभागों और अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा तथा समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर जदयू जनता की समस्याओं को लेकर हमेशा संघर्षरत रही है और आगे भी लोगों की सेवा व समस्याओं के निवारण के लिए तत्पर रहेगी.











