
जमशेदपुरः झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की आज 65वीं जयंती है. इस मौके पर झामुमो नेताओं के साथ उनके परिवार के सदस्यों द्वारा उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी. ईचागढ़ की विधायक और स्वर्गीय महतो की पत्नी सविता महतो ने बताया, कि उनका पूरा परिवार झारखंड आंदोलन से जुड़ा रहा है. उन्होंने अपने दिवंगत पति को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. श्रीमती महतो ने झारखंड वासियों एवं ईचागढ़ की जनता के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा उनके दिवंगत पति ने ईचागढ़ और झारखंड के विकास का जो सपना देखा था उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा. इस दौरान विधायक सविता महतो ने फलदार पौधे लगाए.

वहीं स्वर्गीय सुधीर महतो के भांजे और झामुमो नेता लालटू महतो ने भी स्वर्गीय सुधीर महतो की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया, और झारखंड आंदोलन में उनकी भूमिका को अहम बताया. उन्होंने कहा उनके परिवार ने झारखंड आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और शहीद भी हुए. सुधीर महतो स्वर्गीय निर्मल महतो के छोटे भाई थे जो झारखंड अलग राज्य गठन होने के बाद झारखंड के डिप्टी सीएम बने थे और ईचागढ़ विधानसभा सीट से वे चुनाव जीतते रहे थे.




