
जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ बागबेड़ा इकाई की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. बागबेड़ा स्थित अनुग्रह नारायण सेवा संस्थान में इसका आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय अध्यक्ष डॉ कविता परमार, उपाध्यक्ष शम्मी सिंह तथा महासचिव मंजू सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. सर्वप्रथम संस्कृति द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया, जो सावन पर आधारित था. इस नृत्य को समृद्धि, आयुषी, रिया, मेधारिशा, सैंसी और स्नेहा द्वारा प्रस्तुत किया गया. महिलाओं द्वारा कजरी और सावन पर आधारित भोले बाबा का भजन प्रस्तुत किया गया, जिसका लोगों ने आनंद उठाया. इस कार्यक्रम में मंच का संचालन संध्या पुष्पा ने किया. तमन्ना सिंह को बैंक में पीओ की परीक्षा पास होने पर उनको सम्मानित भी किाय गया.




