
जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी के निर्देशानुसार जमशेदपुर प्रखंड समिति के तत्वाधान में उत्तरी सरजामदा, दक्षिण सरजामदा, मध्य सरजामदा, उत्तरी पूर्वी गदड़ा, उत्तर पश्चिम गदरा, दक्षिण गदड़ा, मध्य गधड़ा, सात पंचायत का एक दिवसीय कार्यकर्ता मिलन समारोह एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए। सम्मेलन में उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व की सरकार गांव के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी या संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ता की अहम भूमिका होती है। सम्मेलन के उपरांत नितिन को सरजामदा का सोशल मीडिया प्रभारी एवं विकास स्वर्णकार को गदड़ा पंचायत का सोशल मीडिया प्रभारी घोषित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड सचिव मिथुन चक्रवर्ती ने जुगसलाई विधानसभा के प्रखंड क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्य के लिए विधायक मंगल कालिंदी के प्रति आभार जताया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सगेन पूर्ति, मुनव्वर हुसैन, प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, मिथुन चक्रवर्ती, मनोज नहा, मो अख्तर उर्फ चीकू, जगता सोरेन, राकेश चक्रवर्ती ,राजकुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, बलही मडी, नीता सरकार, द्रौपदी मुंडा, पप्पू ठाकुर, कन्हैया पांडे, बबलू महतो, राजेश महतो, शंकर पात्रो, निरंजन प्रसाद, मानिक महतो, अमर टुडू समेत स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।






