जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व विधायक दुर्गा सोरेन का 56वीं जयंती गुरुवार को मनायी गयी. जमशेदपुर के साकची स्थित झामुमो के संपर्क कार्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस दौरान दुर्गा सोरेन को श्रद्धांजलि दी गयी और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की गयी. (नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो के वरीय नेता शेख बदरुद्दीन ने किया. इस मौके पर मुख्य रुप से बिंदे सोरेन, प्रीतम हेम्ब्रम, उमानाथ झा, फैयाद खान, सामद अंसारी, लालटू महतो, असीत मिश्रा, डी रवि राव, अनवर अली समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




