
जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल आज जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचा. जहां इन्होंने जिले के एसएसपी के नाम एक ज्ञापन सिटी एसपी को सौंपा. सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से इन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर कमेटी के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पर बिरसा नगर थाना में भू- माफियाओं द्वारा गलत आरोप लगाकर मामला दर्ज कराए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है. इस संबंध में झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर कमेटी के अध्यक्ष दलगोविंद लोहरा ने बताया कि बिरसा नगर इलाके में भू- माफियाओं का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है. उन्होंने बताया कि प्रदीप कुमार सिंह इलाके में लोकप्रिय नेता के तौर पर जाने जाते हैं. उनकी छवि गरीबों के हितेषी के रूप में रही है. और शुरू से ही वे भू माफियाओं के खिलाफ आंदोलन चलाते रहे हैं. वहीं उन्होंने भू- माफियाओं पर पुलिस के साथ मिलकर पार्टी के नेता की छवि को बदनाम करने की नियत से उन पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है. वैसे एसएसपी की अनुपस्थिति में इन्होंने सिटी एसपी से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंप दिया है. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है.






