जमशेदपुर : जमशेदपुर अंचल अंतर्गत घाघीडीह क्षेत्र में भूमिज की जमीन की अवैध खरीद बिक्री की शिकायत को लेकर झामुमो संयोजक मण्डली ने जिले के उपायुक्त को एक मांगपत्र सौंपा है. मांगपत्र में भूमिज की जमीन की मापी कर रैयत को वापस कराने की मांग की गई है. झामुमो जिला संयोजक मण्डली के जिला मुख्य संयोजक बाघराय मार्डी ने जमशेदपुर के सीओ पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त क्षेत्र में रैयती जमीनों को चोरी-छुपे बेचा जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि यहां के रैयत के पास उनका खतियान मौजूद है, लेकिन जब ऑनलाइन उसकी जांच हो रही है तो उसमें जमीन शून्य नजर आ रही है, जबकि रैयत ने जमीन बेची ही नहीं है. रैयतों द्वारा इसको लेकर सीओ के पास जमीम मापी की अपील किये जाने पर उन्हें मापी की तारीख भी मिलती है, लेकिन उक्त तारीख में मापी नहीं होती. उन्होंने कहा कि यहां भूमिज आदिवासी जमीनों को चोरी-छुपे बेचा जा रहा है, जिस पर कार्रवाई की मांग उपायुक्त से की गई है. उन्होंने बताया कि आगे कार्रवाई नहीं होने पर मामले को मुख्यमंत्री तक भी ले जाया जाएगा.



