जमशेदपुर : कोल्हान डीआजी अनुरंजन किस्पोट्टा शुक्रवार को जमशेदपुर पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहां एसएसपी पीयूष पांडे ने उनका स्वागत किया. इससे पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उसके बाद उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर बकरीद को लेकर की जा रही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके साथ ही, उन्होंने इस संबंध में जरूरी दिशा- निर्देश भी दिए. वहीं श्नी किस्पोट्टा ने बैठक के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चल रहे प्रयासों की जानकारी भी ली. इस मौके पर सिटी एवं ग्रामीण एसपी सहित जिले के तमाम वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़ें)
मालूम हो कि श्री किस्पोट्टा को हाल ही में कोल्हान प्रमंडल का डीआइजी नियुक्त किया गया है. उसके बाद वे तीनों जिलों में घूम-घूम कर पुलिसिंग का जायजा ले रहे हैं. इस क्रम में आज वे पहली बार जमशेदपुर पहुंचे थे.



