जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत के सुंदरनगर झंडा मैदान किंगडोम हाल के समक्ष में आज झामुमो का कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी उपस्थित हुए. हेमंत सरकार के विकास कार्यों और विधायक मंगल कालिंदी द्वारा करवाये जा रहे जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य से प्रभावित होकर कंचन पासवान के नेतृत्व में लगभग 50 युवाओं और महिलाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि हेमंत सरकार द्वारा लाई गई जन कल्याणकारी योजनाएं और किये जा रहे विकास कार्यों को देखते हुए युवाओं और महिलाओं का रुझान झामुमो की और बढ़ रहा है।विधायक ने और कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. जेएमएम की हेमंत सरकार ने गरीबों को लिए कई कल्याणकारी योजनाएं बिजली बिल माफी, दो सौ यूनिट बिजली फ्री, केसीसी ऋण माफी, मंईयां सम्मान योजना जैसे कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई है। गरीब परिवार समेत सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है. युवाओं और महिलाओं का स्वागत पार्टी में विधायक ने किया. मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू, प्रवीन डॉली,जगन दास आदि भी उपस्थित थे.







