जमशेदपुर : जमशेदपुर के जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट नूवोको सीमेंट के ठेका कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक छोटा गोविंदपुर आशीर्वाद भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता इंटक नेता जेसीपी इंप्लाइज यूनियन के उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने की. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में इंटक के प्रदेश अध्यक्ष और जेसीपी इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय उपस्थित थे. इस महत्वपूर्ण सभा में उपस्थित सैकड़ो मजदूरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को राकेश्वर पांडेय के समक्ष रखा और उसके निदान के लिए गुहार लगाई. सभी की समस्याओं को सुनने के पश्चात राकेश्वर पांडेय ने कहा कि मजदूरों की एकता में ही ताकत होती है, आप सभी इसी प्रकार संगठित होकर रहें. आप लोगों की मेहनत और लग्न की वजह से ही कंपनी आज इस मुकाम पर पहुंची है इसलिए आप सबों को पूरे मनोयोग और लगन के साथ कंपनी के लिए काम करना है और आपकी जो भी समस्याएं हैं. उसको प्रबंधन के समक्ष रखकर बातचीत करके उसका समाधान किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

यह मैं आपको विश्वास दिलाता हूं. इस अवसर पर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि जोजोबेरा के सभी ठेका श्रमिक जागरुक है और अपने यूनियन और यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के नेतृत्व में मिलजुलकर अपने हक और अधिकार की आवाज उठाने के लिए कृत संकल्पित है. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि सभी मजदूर मिलजुल कारखाने के हित में काम करें और अपनी यूनियन को मजबूत करें. जेसीबी इंप्लाइज यूनियन उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. इस अवसर पर संजीव सिंह, एनबी थापा, हरेराम दीक्षित, बीएन सिंह, विजय सिंह, धीरज शर्मा, नरेंद्र सिंह, अमन कुमार, हरविंदर जायसवाल, ललन कुमार, मुकेश कुमार, हरे राम कामत सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे.



