
जमशेदपुर : जेआरडी स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स के मॉर्निंग वॉक करने वाले समूह का एक जत्था अशोक गोयल के नेतृत्व में जेआरडी टाटा की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. माल्यार्पण के पश्चात उन्होंने लोगों की बीच लड्डू का वितरण किया और उनकी आदर्शों को याद किया. श्री गोयल ने बताया कि जेआरडी टाटा एक दूरदर्शी सोच के व्यक्ति थे. उन्होंने 100 वर्ष पहले ही वर्तमान जमशेदपुर की परिकल्पना कर ली थी. उनकी परिकल्पना का ही परिणाम है कि आज जमशेदपुर का नाम देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. वे एकमात्र ऐसे उद्योगपति हैं जिन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया. माल्यार्पण के दौरान मुख्य रूप से अशोक गोयल, अजय भालोटिया, हरिकिशोर तिवारी, निर्मल सिंह, कृष्णा कुमार, अनिल गोयल, भोला, नंदा आदि सदस्य मौजूद थे.



