जादूगोड़ा : जादूगोड़ा मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल व सचिव सरिता अग्रवाल की पहल पर आज जादूगोड़ा यूसिल सामुदायिक केंद्र में तीज मेले का आयोजन किया गया. तीज मेले में राखी समेत कुल 22 खाने के व्यंजन से लेकर अन्य उत्पाद लगाए गए थे, जिनका लोगों ने भरपूर आनंद लिया एवं खरीदारी की. (नीचे भी पढ़ें)
तीज मेले का उद्घाटन पोटका की बीडीओ सीमा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल व सचिव सरिता अग्रवाल ने कहा कि मारवाड़ी समाज का सबसे बहुत बड़ा पर्व है तीज. मौके पर महिलाए हाथों में मेहंदी रचाती हैं व तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन के साथ झूले का आनंद लेती हैं. महिलाएं आत्मनिर्भर बनें व अपने पैरो पर खड़े हों, आगे बढ़ें, इस विचार के साथ तीज मेले का आयोजन किया गया है. इस मौके पर जादूगोड़ा, घाटशिला, कोलकाता, जमशेदपुर, गालूडीह, मुसाबनी से कुल 22 स्टॉल लगाए गए. व्यापक पैमाने पर पहली बार इस तरह का आयोजन किया गया है.(नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम को सफल बनाने में जादूगोड़ा मारवाड़ी महिला समाज की ओर से अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, सचिव सविता अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, रजनी कुमारी, पूजा भारती, पूनम देवी(जमशेदपुर). मीना देवी, प्रिय अग्रवाल, मीना राय (कोलकाता), अंजनी कुमारी,सोनी अग्रवाल समेत काफी संख्या में मारवाड़ी मंच की महिलाएं उपस्थित रहीं.



