
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के क्रम में बुधवार को नगर परिषद कार्यालय से बाटा चौक होते हुए चौक बाजार से गौरी शंकर रोड तक प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक, अतिक्रमण, गन्दगी फ़ैलाने वालो के खिलाफ, बिना ट्रेड लाईसेंस के व्यापार करने वालो के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस क्रम में सड़क पर अतिक्रमण करने वाले, प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमान करने के लिए एवं गन्दगी फ़ैलाने वाले लोगो से जुर्माना वसूला गया. (नीचे भी पढ़ें)

जिनसे वसूली हुई है, उनमें कसेरा हार्डवेयर, केशरी बॉरबेल, सावा एजेंसी, निर्मल बुक स्टोर, सिंटू पांडे, हनुमान क्लॉथ स्टोर, नॉमनिक लाल, एमपी ट्रेडिंग, भाटिया इलेक्ट्रिक, लिवाश, गोल्डन शूज, परिधान स्टोर, ब्रांडेड बेकरी, सेलेक्ट कुल (अनीफ), सविता कलेक्शन, अरविंद कुमार, हीरो इलेक्ट्रिक (स्वास्तिक मोटर) आदि से कुल 10,900 रूपया जुर्माना वसूला गया. मौके पर नगर प्रबंधक लूकेश कुमार सिंह, प्रभारी कर वसूलक हितनारायण सिंह, सफाई पर्यवेक्षक अजय कुमार सिंह, सहेंद्र कुमार सिंह, नवीन कुमार, हसीन खान, गृह रक्षक संतोष कुमार यादव, नीरज कुमार, कार्यालय कर्मी प्रसेनजीत दाश समेत कार्यालय के अन्य कर्मी मौजूद थे.




