
जमशेदपुर : टाटा स्टील के स्टेलिनम हॉल में अकाउंट्स , प्रोजेक्ट और कॉर्पोरेट ऑडिट का वार्षिक जेडीसी हुआ. इसमें मुख्य अतिथि वाइस प्रेसिडेंट संजीव नंदा, सम्मानित अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश कुमार सिंह, जेडीसी के चेयरमैन अजय ठाकुर, वाइस चेयरमैन पार्था बासु मौजूद थे. इस कार्यक्रम में वाइस प्रेसिडेंट अवनीश गुप्ता, टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, शत्रुघ्न राय, नितेश राज, संजय सिंह, शहनवाज आलम, राहुल दुबे और जेडीसी के सभी अधिकारीगण और कर्मचारी उपस्थित थे. खेलकूद, रक्तदान मेधावी छात्रों और भी अन्य क्षेत्रों में विजेताओं को पुरस्कार वितरित हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर स्वागत भाषण अजय ठाकुर ने दिया. महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने जेडीसी की महत्वता और उनके इतिहास के बारे में जानकारी दी. संजीव नंदा ने इसकी आने वाले दिनों का कंपनी के चैलेंज पर परकाश डाला साथ ही साथ एकाउंट डिविजन का डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन के बारे में भी चर्चा की गई. सवाल-जवाब के क्रम में बिष्टुपुर में कॉमर्शियल एक्टिविटी का ज्यादा बढ़ना से कर्मचारियों की होने वाली परेशानी रिटायरमेंट में पूरे सिक लीव का इनकेसमेंट और भी कई सारे प्रश्नोत्तर हुए.




