जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के निदेशानुसार स्टेशन रोड संकटा सिंह पेट्रोल पंप से बाबू वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए स्टेशन रोड गुरुद्वारा तक प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक, अतिक्रमण, गन्दगी फ़ैलाने वालो, प्रतिबंधित सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद का बिक्री करने वालो के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस क्रम में दुकानों के सामानों को सड़क पर रख कर अतिक्रमण करने वालो दुकानदारों से, गंदगी फैलाने वालों, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार एवं वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण का विनियम) अधिनियम, 2003 (कोटपा, 2003) की धारा 4/6 के उल्लंघन करने वालों व प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग व बिक्री करने वाले ठेका वालों पर कार्रवाई की गयी. (नीचे भी पढ़ें)

इसके तहत आकाश, मेमुद्दिन, विजय कुमार, संजीत कुमार, तजु, मुन्ना फ्लावर, साईं फ्लावर, गनगौर स्वीट्स, दादू पान दुकान, पॉल इलेक्ट्रिक, गुप्ता जेनरल स्टोर, नटराज फर्नीचर और एमपी अम्बे दुकान पर कार्रवाई की गयी. इन दुकानदारों से से कुल 5200 (पांच हजार दो सौ) रुपया जुर्माना वसूली गई. दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि अपने दुकानों के सामानों को नाली के ऊपर व सड़क पर रख कर अतिक्रमण ना करें साथ ही दुकानदारों, ग्राहकों एवं राहगीरों के वाहनों को सड़क के दोनों ओर बने पीली लाईन से बाहर खड़ी करने की चेतावनी दी गई. मौके पर नगर प्रबंधक राजेन्द्र कुमार, राजस्व निरीक्षक मोहम्मद नसीम अख्तर, राहुल दास, उमेश प्रजापति, सैनिटरी सुपरवाइजर दिनेश कुमार, सफाई पर्यवेक्षक हसीन खान, अजय कुमार सिंह सहित कार्यालय के अन्य कर्मी मौजूद थे.



