जमशेदपुर : जमशेदपुर नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई व पेयजल व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जुगसलाई के पार्षदों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया. सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व में जुगसलाई के पार्षदों के द्वारा जुगसलाई नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी से इस विषय में सुधार के लिए कई बार निवेदन किया गया परन्तु सिर्फ आश्वासन ही मिला. सुधार के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं, डोर टु डोर बैठक कचरा उठाव की स्थिति बेहद खराब है. सप्ताह में दो/तिन दिन ही कचरे का उठाव हो रहा है. मच्छर मारने की दवा, एंटी लार्वा का छिड़काव, डीडीटी का छिड़काव पूर्णतः बंद है. (नीचे भी पढ़ें)
पेयजल आपूर्ति की स्थिति बहुत खराब है. क्षेत्रों पेयजल आपूर्ति बाधीत है, गंदे पानी की सप्लाई की जाती है. चापाकल की मरम्मत बन्द है. रात्रि में सड़कों पर अंधकार छाया रहता है. उनकी मांगे है कि डोर टु डोर कचरा उठाव कर रही एजेंसी को बर्खास्त किया जाए, पेयजल आपूर्ति योजना का टेक ओवर जुगसलाई नगर परिषद् के द्वारा किया जाए एवं पेयजल की गुणवत्ता एवं आपूर्ति में पर्याप्त सुधार किया जाए, जुगसलाई क्षेत्र को रात्रि कालीन अंधकार से मुक्ति दिलाने के लिए आवश्यक त्वरित व्यवस्था की जाए. आवश्यकता अनुसार स्ट्रीट लाइट एवं हाई मास्क लगाई जाएं एवं इनके मरम्मत की दुरुस्त व्यवस्था की जाए.




