जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची तमरिया रोड स्थित राज क्लब में श्री गणेश पूजा के भूमि पूजन का कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. भूमि पूजन समाजसेवी राजकुमार सिंह, समाजसेवी शिव शंकर सिंह एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह तथा जिला महासचिव राकेश साहू के संयुक्त हाथों द्वारा संपन्न हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

पंडित गोनू द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर श्री गणेश भगवान का आशीर्वाद लिया गया. इस अवसर पर राज क्लब के अध्यक्ष शिवनंदन सिंह “शिबू सिंह” ने कहा कि “1998 से शुरू हुई इस पूजा का प्रत्येक वर्ष भव्य आयोजन किया जाता है. इस वर्ष भी भव्य पंडाल एवं विद्युत सज्जा आकर्षण का केंद्र रहेगा. पंडाल एवं विद्युत सज्जा पर लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये का बजट रखा गया है. उद्घाटन के अलावा माता का जागरण एवं विशाल भोग का भंडारा भी आयोजित होगा. इस दौरान पूरे शहर के समाजसेवियों को बुलाकर सम्मानित करने का कार्यक्रम भी रखा गया है. भक्तगण भोग ग्रहण करेंगे और माता के जागरण का विधिवत कार्यक्रम होगा.” (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में अनिल सिंह, शत्रुघ्न गिरी, श्यामू राव, गोविंद रेड्डी, चूनमल, मनोज कन्ट्रेक्टर, मुन्ना अग्रवाल, शेखर पर्वत, विकास सिंह, बिशु, चिक्कू सिंह, संतोष सिंह सुमन नायक संदीप शर्मा बिट्टू, धवल गोयल, विशाल कुमार, जीतू मुंडा, छोटू सिंह, जॉय भट्टाचार्य, गपची सहित विक्रम सिंह, बंटी कुमार, राजू सिंह, सुशांत मिश्रा, नुगू कुमार एवं बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.




