• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, November 20, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur jugsalai mandir – जुगसलाई के विंध्यवासिनी मंदिर में चैत्र नवरात्र के महाअष्टमी के दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, श्रद्धालुओं ने मत्था टेक की सुख समृद्धि की कामना

April 5, 2025
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई के एमई स्कूल रोड में स्थित श्रीश्री विंध्यवासिनी मंदिर श्रद्धालुओं के आस्था व विश्वास का केंद्र है. यहां चैत्र नवरात्र पर शनिवार को महाअष्टमी पर देवी दुर्गा के दर्शन के लिए मां विंध्यवासिनी के आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. वही महाअष्टमी के दिन देवी जी को श्रृंगार की सामग्री और प्रसाद मां को चढ़ाई गयी. इस मंदिर में भक्तों की विशेष आस्था है. यहां कई भक्तों की मनोकामनाएं भी पूर्ण हुई हैं. मंदिर में स्थापित मां विंध्यवासिनी की प्रतिमा अत्यंत ही मनोहारी है, जिसके दर्शन मात्र से ही अलौकिक अनुभूति होने लगती है. इस मंदिर से जुड़ी कुछ कथाएं हैं, जो मंदिर से जुड़ी आस्था को और अधिक प्रबल करती हैं. मंदिर में मां विंध्यवासिनी के अलावा अन्य देवी-देवताओं की भी प्रतिमाएं हैं. अपने स्थापना काल से ही यह मंदिर लोक आस्था का केंद्र रहा है. मंदिर के सामने से आने-जानेवाले सैकड़ों लोग हर दिन यहां शीष नवाते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

मां को प्रिय है पान, प्रसन्न करने को लगता है पान का भोग : मंदिर में पूरे शारदीय व वासंती नवरात्र के अलावा आम दिनों में भी मां विंध्यवासिनी को प्रसन्न करने के लिए मीठा पान का भोग चढ़ाया जाता है. मंदिर के संचालकों ने बताया कि दोनों नवरात्र के दौरान मां को पान का विशेष भोग अर्पित किया जाता है. इसके लिए निर्धारित पान विक्रेता के यहां से ही पान लाया जाता है, जो हर सुबह स्नान करने के बाद मां के लिए मीठा पान तैयार करता है. कलश स्थापना के दिन से ही 21 पान का भोग लगा कर शुरुआत की जाती है, जिसकी संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जाती है. महानवमी के दिन मां को 101 पान का भोग अर्पित किया जाता है. पान भोग श्रद्धालु काफी श्रद्धा के साथ ग्रहण करते हैं, वहीं महानवमी को पूर्णाहुति के साथ ही प्रसाद वितरण किया जाता है. (नीचे भी पढ़ें)

मां की प्रतिमा है आकर्षण का केंद्र : पिछले वर्षों की ही तरह इस बार भी मंदिर में विधि-विधान से चैत्र नवरात्रि में पाठ-पूजा का आयोजन किया गया है. नवरात्र के पहले दिन से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. वहीं मां की प्रतिमा को सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. मंदिर में हर दिन सुबह-शाम श्रद्धालु मां को माथा टेकने आते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

स्व दीनानाथ अग्रवाल ने की थी मंदिर की स्थापना : यहां 29 जनवरी 1999 को समाजसेवी स्व दीनानाथ अग्रवाल ने इस भव्य मंदिर की स्थापना की थी. जयपुर से मां की प्रतिमा ले आकर यहां प्रतिष्ठापित की गयी थी. मंदिर में मां विंध्यवासिनी की मनोहारी प्रतिमा तो है ही, इस मंदिर में अष्टभुजी दुर्गा माता, मां काली के अलावा भैरव बाबा की भी प्रतिमा प्रतिष्ठापित है. वहीं द्वार पर सिद्धि विनायक गणेश जी विराजमान हैं. मंदिर के गुंबद में छोटे-छोटे चार मंदिर हैं, जहां भगवान शंकर, भगवान श्रीकृष्ण, श्रीगणेश जी एवं हनुमान जी विराजमान हैं. गुंबद की चोटी पर चार शेर कलश की रक्षा करते देखे जा सकते हैं. वहीं बगल में सितेश्वर महादेव का भव्य मंदिर है. दोनों मंदिर का संचालन स्व दीनानाथ अग्रवाल के ज्येष्ठ पुत्र सुनील कुमार अग्रवाल व कनिष्ठ पुत्र सुशील कुमार अग्रवाल के द्वारा किया जाता है. साथ ही दोनों भाइयों का पूरा परिवार मां विंध्यवासिनी की सेवा में जुटा रहता है. यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए हर दिन सुबह व शाम निर्धारित समय से खुलता है. यहां दर्शन करने के पश्चात श्रद्धालु बगल में स्थित सितेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन को जाते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

… तब कारीगरों को मिली थी गलती की सजा मंदिर का निर्माण बलरामपुर (पुरुलिया) के बाबू मिस्त्री व उनके कुशल कारीगरों के द्वारा कराया गया है. मंदिर के निर्माण के क्रम में कारीगरों ने गलती की थी, जिसकी उन्हें सजा भुगतनी पड़ी थी. बताया जाता है कि निर्माण के दौरान कारीगरों ने एक दिन मांसाहारी भोजन किया. उसके बाद निर्माणाधीन मंदिर में आकर सो गये. देर रात उन्हें पायल की आवाज सुनाई देने लगी. उस पर उन्होंने पहले तो ध्यान नहीं दिया, लेकिन बाद में उन्होंने ऐसा महसूस किया जैसे उन्हें कोई चांटे मार रहा है. इसके बाद जैसे किसी ने चेतावनी भी दी कि आइंदा मंदिर में मांसाहार कर के न आयें. इसके बाद कारीगर काफी डर गये. किसी तरह उन्होंने रात बितायी. उसके बाद सुबह होते ही मंदिर का निर्माण करवा रहे अग्रवाल परिवार को इसकी जानकारी दी. इसके साथ कारीगरों ने मंदिर में मांसाहार न करके आने की ठान ली. (नीचे भी पढ़ें)

हर साल वासंती व शारदीय नवरात्र का होता है आयोजन : जुगसलाई के एमई स्कूल रोड में अवस्थित श्रीश्री विंध्यवासिनी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है. स्थापना काल से ही इस मंदिर के प्रति लोगों में विशेष आस्था है. वर्ष 1999 में स्थापित इस मंदिर में आसपास के क्षेत्रों के अलावा दूर-दूर से भी लोग अपनी मुरादें लेकर आते हैं. मंदिर में हर दिन नियमित पूजा तो होती ही है, हर वर्ष वासंती (चैत्र) नवरात्र और शारदीय नवरात्रि में भी आयोजन किया जाता है. इस अ‍वसर पर श्रद्धालु मां के दर्शन व पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की मंगलकामना की हैं.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur rural honoured : सरकार के निर्देश पर बहरागोड़ा में मुखिया ने ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित
खबर

Jamshedpur rural honoured : सरकार के निर्देश पर बहरागोड़ा में मुखिया ने ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित

November 20, 2026
Jamshedpur rural ambulance issue : बहरागोड़ा सीएचसी में एम्बुलेंस सेवा ठप, रेफर मरीजों को निजी वाहनों से जाना पड़ रहा अस्पताल, तीन में एक एम्बुलेंस कबाड़
खबर

Jamshedpur rural ambulance issue : बहरागोड़ा सीएचसी में एम्बुलेंस सेवा ठप, रेफर मरीजों को निजी वाहनों से जाना पड़ रहा अस्पताल, तीन में एक एम्बुलेंस कबाड़

November 20, 2026
Jamshedpur rural sad news : चाकुलिया के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अभय मोहंती का निधन, विधायक समीर मोहंती ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
खबर

Jamshedpur rural sad news : चाकुलिया के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अभय मोहंती का निधन, विधायक समीर मोहंती ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

November 20, 2026
Next Post

west singhbhum ckp mla- विधायक सुखराम उरांव ने की शनि देव की आराधना, सुख शांति और समृद्धि की कामना, प्रसाद का किया वितरण

Jamshedpur law and order meeting : जमशेदपुर के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने पेश ए इमाम तथा मस्जिदों के अध्यक्ष व महासचिव के साथ की बैठक, विधि व्यवस्था संधारण में की सहयोग की अपील, बाइक स्टंट करने वालों पर कसा जायेगा नकेल

jamshedpur rural-गालूडीह पुलिस ने 500 किलो महुआ जावा किया गया नष्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur mla saryu roy ramarcha puja : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का शुरू हुआ 26वां श्री रामार्चा पूजा, शनिवार को मिलानी हाल में होगा महाप्रसाद का वितरण

Jamshedpur mla saryu roy ramarcha puja : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय का शुरू हुआ 26वां श्री रामार्चा पूजा, शनिवार को मिलानी हाल में होगा महाप्रसाद का वितरण

by Team Sharp Bharat A
November 20, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की प्रमुख यजमानी में 26वीं श्री रामार्चा पूजा शुक्रवार को सुबह आठ...

Jharkhand acb raid in jamshedpur : रिम्स घोटाले को लेकर जमशेदपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

Jharkhand acb raid in jamshedpur : रिम्स घोटाले को लेकर जमशेदपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

by Team Sharp Bharat A
November 20, 2026

रांची / जमशेदपुर : झारखंड के रिम्स जमीन घोटाले में गिरफ्तार रांची सदर के तत्कालीन एलआरडीसी मनोज कुमार रंजन के...

Jamshedpur big accident  : साकची बंगाल क्लब के पास बड़ी गाड़ी ने बाइक को मारी जोरदार टक़्कर, घाटशिला के युवक का एक पैर कटकर अलग

Jamshedpur big accident : साकची बंगाल क्लब के पास बड़ी गाड़ी ने बाइक को मारी जोरदार टक़्कर, घाटशिला के युवक का एक पैर कटकर अलग

by Sharp Bharat
November 20, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के बंगाल क्लब के पास गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में...

Horoscope Know Your Day Friday 20th November 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 20 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Friday 20th November 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 20 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 19, 2026

मेष राशिधार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा करेंगे और किसी संत से कुछ दैवीय ज्ञान प्राप्त करेंगे।...

tata steel canteen system : टाटा स्टील के कैंटीन की व्यवस्था दुरुस्त होगा, ”क्राउड मैनेजमेंट” के लिए तय हुई रणनीति

tata steel canteen system : टाटा स्टील के कैंटीन की व्यवस्था दुरुस्त होगा, ”क्राउड मैनेजमेंट” के लिए तय हुई रणनीति

by Sharp Bharat
November 19, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कैंटीन की व्यवस्था को दुरुस्त किया जायेगा. टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट की संयुक्त सर्वोच्च...

tata steel hospital advisory committee meeting : टाटा स्टील के हॉस्पिटल एडवाइजरी कमेटी की बैठक में कई अहम चर्चा, मरीजों की सुविधाओं, आधुनिक चिकित्सा, सुरक्षा एवं सेवा गुणवत्ता में सुधार पर जोर, कई नयी व्यवस्था होगी लागू

tata steel hospital advisory committee meeting : टाटा स्टील के हॉस्पिटल एडवाइजरी कमेटी की बैठक में कई अहम चर्चा, मरीजों की सुविधाओं, आधुनिक चिकित्सा, सुरक्षा एवं सेवा गुणवत्ता में सुधार पर जोर, कई नयी व्यवस्था होगी लागू

by Sharp Bharat
November 19, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा जमशेदपुर में संचालित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में हॉस्पिटल एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई. इस...

Jamshedpur mgm hospital problem : एमजीएम अस्पताल में अव्यवस्था, गोद में मरीज को ले जाने को मजबूर परिजन

Jamshedpur mgm hospital problem : एमजीएम अस्पताल में अव्यवस्था, गोद में मरीज को ले जाने को मजबूर परिजन

by Sharp Bharat
November 19, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच बुनियादी सुविधाओं की कमी...

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में सख़्ती, बिना लॉक की खड़ी गाड़ियों को किया जब्त

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में सख़्ती, बिना लॉक की खड़ी गाड़ियों को किया जब्त

by Sharp Bharat
November 19, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल परिसर में वाहन सुरक्षा को लेकर होमगार्ड जवानों ने सख्ती दिखाई....

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur congress : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद

jamshedpur congress : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी शहरी की जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 26 नवंबर को रांची में आयोजित संविधान रक्षार्थ मार्च में हजारों की संख्या में शामिल होंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

jamshedpur rural-चाकुलिया में जोहार फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्कूली बच्चों को किया जागरूक

xavier public school dorkasai-वीर जवानों के सम्मान में ज़ेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई का कार्यक्रम आयोजित, सीआरपीएफ के जवानों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

jamshedpur akvan storm school closed : अकवन चक्रवात को लेकर स्कूलों के इन कक्षाओं को बंद करने का आदेश, जमशेदपुर में जिला प्रशासन ने जारी किया सरकुलर

mango nagar nigam new facility : मानगो में पेयजल व्यवस्था होगी और बेहतर,पांच क्षेत्रों में इंटरकनेक्टिंग पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने नारियल फोड़कर किया कार्य का विधिवत शुभारंभ, हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News