जमशेदपुर : झारखण्ड विधानसभा के द्वितीय (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत पटमदा डिग्री कॉलेज मे बोड़ाम एवं पटमदा प्रखण्डो के सुदुरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के अनुसुचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़े- निर्धन छात्र- छात्रायें अध्यनरत है. इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की मांग को देखते हुए कालेज के शासी निकाय ने एमए, एमएससी एवं बीएड की पढ़ाई शुरु करने का निर्णय लिया. (नीचे भी पढ़े)
कॉलेज के शासी निकाय द्वारा जमीन आवंटन हेतु सम्बंधित विभाग से पत्राचार किया गया. विगत वर्ष 2017 में उपायुक्त पूर्वी सिंहभुम के आदेशानुसार शासी निकाय द्वारा इ-चलान के माध्यम से 36 लाख 20 हजार 880 (36,20,880 रुपये) जमशेदपुर कोषागार में जमा किया गया परन्तु आज तक उक्त कॉलेज को जमीन आवंटित नहीं की गई है. श्री कालिंदी ने मांग की है कि छात्रहित में उल्लेखित कॉलेज के लिए जमीन आवंटन हेतु सरकार पहल करें.



