
जमशेदपुर : आपके अधिकार-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत झारखंड सरकार द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से पंचायत में शिविर लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के बाराबंकी पंचायत मंडप में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ने शिरकत की. वही विधायक ने हेमंत सरकार की उपलब्धियों व सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला. विधायक ने ग्रामीणों को कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं. वहीं उन्होंने लाभुकों के बीच कंबल, सोना सोबरन योजना के तहत धोती, साड़ी व लुंगी का वितरण और अन्य स्वीकृति पत्रों का भी वितरण किया, और विधायक ने सरकार के 2 साल पूरे हो रहे हैं उस पर कहा कि बेमिसाल रहा है हेमंत सरकार का 2 साल का कार्यकाल. जिसमें उन्होंने सैकड़ों विकास कार्यों को धरातल पर उतारा. मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद पिंटू दत्ता, मुखिया यमुना महतो, नारायण सिंह, रेणुका महतो वार्ड मेंबर, पंचायत वार्ड सदस्य समिति गीता रानी महतो, पंचायत अध्यक्ष परेश सिंह, चिका सिंह, समाजसेवी मंगल महतो आदि उपस्थित थे.



