जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद के वाइस चेयरमैन अर्चना दुबे बन गयी है. सोमवार को जमशेदपुर के प्रखंड कार्यालय में पहले चेयरमैन नौशीन खान और सभी 22 वार्ड सदस्य को शपथ दिलायी गयी. जमशेदपुर के उपायुक्त (डीसी) सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने सभी को शपथ दिलायी. झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान की पत्नी और जुगसलाई नगर परिषद की पहली महिला चेयरमैन नौशीन खान को शपथ दिलायी गयी. इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया गया. नामांकन में उपाध्यक्ष पद के लिए राहत हुसैन, इरशाद अंसारी, अर्चना दुबे और सुरेश शर्मा लिपु में नामांकन किया. इसके बाद गुप्त मतदान किया गया.(नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद काउंटिंग की गयी. काउंटिंग में राहत हुसैन को 2 मत, इरशाद हैदर को 3 मत, अर्चना दुबे को 11 मत और सुरेश शर्मा लिपु को 6 मत प्राप्त हुआ. इसके बाद सबसे अधिक मत पाकर अर्चना दुबे उपाध्यक्ष के पद पर विजयी घोषित हुई. अर्चना दुबे ने चुनाव जीतने के बाद कहा कि जुगसलाई के विकास के लिए काम करेंगी. सबका साथ सबका विकास के मूलभावना के साथ काम करेंगे. इस चुनाव में हिदायत खान ने इरशाद हैदर को प्रत्याशी बनाया था. लेकिन उनको सिर्फ 3 ही मत मिले.



