जमशेदपुर : जमशेदपुर के नगर निकाय चुनाव में जुगसलाई नगर परिषद में चुनाव रोचक स्थिति में हो पहुंच रहा है. जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद की दावेदार नीलूफर हुसैन ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है. इसी कड़ी में जुगसलाई मछली मोहल्ला और हरिजन बस्ती का उन्होंने दौरा किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद मांगा. (नीचे भी पढ़े)

साथ ही उनकी समस्याओं से अवगत हुईं. जनता के कहने पर खुद उपस्थित रहकर इमामबाड़ा के सामने कचरे की सफाई भी करायी. नीलूफर हुसैन ने सभी को आश्वासन दिया कि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला, तो सभी समस्याओं का समाधान होगा. जुगसलाई को एक साफ छवि और शिक्षित व्यक्ति ही बदल सकता है, जो उनका दुख दर्द समझ सकता है.




