जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद की दावेदार नीलूफर हुसैन ने अपने समर्थकों के साथ जुगसालाई नगर पार्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान से उनके कार्यलय में मुलाक़ात की. इस दौरान नीलूफर हुसैन ने कार्यपालक पदाधिकारी को जुगसलाई के विभिन्न वार्ड में स्ट्रीट लाइट, नालियों की समुचित सफाई, कचरा सफ़ाई एवं सड़क मरम्मत की गंभीर समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन सौपा और जल्द सभी समस्याओं के समाधान के लिए आग्रह किया. (नीचे भी पढ़ें)
नीलूफर हुसैन ने कहा कि जनसम्पर्क के दौरान जनता के द्वारा उन्हें जो भी समस्याओं से अवगत कराया जा रहा हैं. उसकी एक सूची नगर पार्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को सौपी हैं ताकि सभी समस्याओं का समाधान हो सके. अगर समस्याओं का समाधान जल्द नहीं होगा तो जुगसलाई की जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जायेगा. मौके काफ़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे.



