जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित ईदगाह मैदान को मंगलवार सुबह नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को अतिक्रमण मक्त कराया गया. इस दौरान जुगसलाई थाना ट्रैफिक इंचार्ज जुगसलाई इदगाह कमेटी के शिकायत के बाद एक्सन में दिखी. इसमें नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर चालान काटा गया और मैदान से हटाया गया. जुगसलाई इदगाह कमेटी के उपाध्यक्ष ने बताया कि दो साल पहले जुगसलाई नगर पालिका के द्वारा 50 लाख की लागत से ईदगाह मैदान में पेवर ब्लॉक बिछाया गया था. जहां जुगसलाई के नागरिक मॉर्निंग वॉक करते थे. वहीं आसपास के रहने वाले लोग यहां आकर अपनी कार को खड़ा कर देते हैं और कमर्शियल गाड़ियों से माल लोड, अन लोड भी थे. वहीं जुगसलाई नगरपालिका ने तीन महीना पूर्वी ही इस मैदान को नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया था. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं मंगलवार को कमेटी की शिकायत पर जुगसलाई थाना ट्रैफिक इंचार्ज के द्वारा गैर कानूनी ढंग से खड़ी गाड़ियों पर कार्रवाई करते हुए ईदगाह को साफ करवाया और गाड़ियां भी हटा दी है. इस कार्य में प्रेसिडेंट हाजी साहब, अहमद साहब और वाइस प्रेसिडेंट उपाध्यक्ष अरशद हुसैन, जनरल सेक्रेटरी इमरान हुसैन, मेंबर मखदूम, तारीख हबीब, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद तनवीर, राजा, विक्की और कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद थे.




