जमशेदपुर : झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव अपनी पूरी टीम के साथ जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पहुंचे. नगर निकाय चुनाव के पहले पिछड़ो के जातीय सर्वेक्षण की जानकारी लेने और पिछड़ा वर्ग के लोगों की क्या स्थिति है, इसकी जानकारी लेने की कोशिश की गयी. ओबीसी वर्ग के वोटरों की संक्या, उनको मिलने राली नागरिक सुविधाओं और जातिगत स्थिति के बारे में भी जानकारी हासिल की. (नीचे भी पढ़ें)

आयोग के अध्यक्ष ने वहां के कई इलाकों का दौरा किया, जहां बहुसंख्य पिछड़ा वर्ग के लोग रहते है. नगर निकाय के चुनाव के पहले वे चाहते है कि सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया जाये. इसको देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है. उन्होंने जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान से कई सारी जानकारी भी हासिल की.



