जमशेदपुर: जमशेदपुर से सटे कपाली ओपी पुलिस ने तमोलिया बारी कॉलोनी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर तस्कर और एक खरीदार को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. जहां पुलिस ने दोनो आरोपियों को 19 पुड़िया ब्राउन शुगर और नगद करीब पांच हजार रुपए के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वही जानकारी देते हुए कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 5 बजे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को देख दो युवक भागने लगे. (नीचे भी पढ़ें)
शक होने पर पुलिस ने खदेड़कर दोनो को पकड़ा. तलाशी के दौरान उनके पास से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर जिसका मुल्य करीब 28 हजार रुपए बताया गया, गिरफ्तार में आए आरोपियो की पहचान जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड संख्या-17 निवासी सोनू आलम उर्फ दानिश उम्र करीब 25 वर्षीय और कपाली ओपी अंतर्गत तमोलिया के हरी मंदिर निवासी मोनु सिंह उम्र करीब 21 वर्षीय के रूप में हुई है.



