जमशेदपुर: जमशेदपुर स्थित किशोरी नगर ह्यूम पाइप नियर जमशेदपुर सिविल कोर्ट परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता व समाज के विभिन्न वर्गो से जुड़े शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी सह अधिवक्ता ज्योतिर्मय दास ने की. इस दौरान सामाजिक संस्था जस्टिस डायनामिक सोसाइटी का गठन किया गया.(नीचे भी पढ़े)
अधिवक्ता श्री दास ने संस्था के गठन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि समाज में कानूनी जागरुकता, नि:शुल्क कानूनी सहायता, महिला व बाल संरक्षण, आदिवासी अधिकार,मानवाधिकारों की रक्षा,सूचना का अधिकार के माध्यम से पारदर्शिता सुनिश्चित करना एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेगी. इस दौरान कार्यसमिति का गठन किया गया. (नीचे भी पढ़े)
ज्योतिर्मय दास को अध्यक्ष, श्रीमती रुपाली दास को उपाध्यक्ष, सुमित चंद्र पोद्दार को सचिव, विकास पासवान को सहसचिव, जगन्नाथ सिंह को कोषाध्यक्ष तथा फागु सोरेन को संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य में रामचंद्र हांसदा, कृष्ण लाल, महेश कुमार वर्मा को शामिल किया गया है. इस अवसर पर ज्योतिर्मय दास, कमल किशोर वर्मा,सुमित चंद्र पोद्दार, जग्गनाथ सिंह, महेश वर्मा,सुमित गोस्वामी, तारक दास आदि मौजूद थे.



