
जमशेदपुर: 16 अगस्त को कदमा भाटिया बस्ती किशोर संघ में भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई. इस दौरान आमंत्रित पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रम्हदेव शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललन चौहान के साथ मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के अलावा सभी कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मुख्य वक्ता के रूप में ब्रम्हदेव शर्मा उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी, ललन चौहान जी ने वाजपेयी के साथ अपना स्मरण सुनाया. इस अवसर पर मंडल महामंत्री अजय झा, उपाध्यक्ष भोला शर्मा,तपन कर्मकार,शोभा श्रीवास्तव, कमल कुमार, कार्तिक गोप, डीएन सिंह, केएन ओझा, संतोष सिंह, अमित मंडल, सुनीश पांडे, राघव प्रसाद, खुशी ओझा, संगीता सिंह, राजाराम, गणेश भुमिज, एसके मंडल, तापस सरकार, बिनोद रजक, मनोज सिंह, राजू, प्रमोद कुमार, सुरेश साहू, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.



